विविध न्यूज़

चमियाला में 39वें निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने किया उद्घाटन

Please click to share News

खबर को सुनें

लोकेन्द्र जोशी

गढ़ निनाद न्यूज़* 21 जून 2020

घनसाली: रावत क्लीनिक बिनयखाल के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज चमियाला गांव में मां भगवती के प्रांगण में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पंवार द्वारा किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पंवार ने डॉ गोविन्द सिंह रावत एवम पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि डॉ रावत अपने संसाधनों से लगातार इस प्रकार के शिविर लगाकर क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ रावत अब तक 39 शिविर लगाकर 70 हजार से ज्यादा लोगों को आर्सेनिक अल्ब 30 तथा मास्क आदि बांट चुके हैं। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

डॉ रावत द्वारा शिविर में मौजूद ग्रामीणों का निशुल्क थर्मल स्कीनिग व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु  होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक अल्ब 30 का वितरण कर लोगों को करोना जैसी महामारी से बचाव व सावधानी के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!