दुकानदारों, ग्रामीणों व NH पर कार्यरत कर्मियों को कोविड 19 से बचाव की दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 23 जून 2020

नई टिहरी: एसडीआरएफ ढालवाला टीम द्वारा थाना नरेंद्र नगर के आगरा खाल, फकोट, जाजल, क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों, NH पर कार्यरत मजदूरों,स्थानीय पुलिस,को covid 19 संबंधित जानकारी/ प्रशिक्षण दिया गया ।

प्रशिक्षण में बताया गया कि इस दौरान प्रॉपर मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी का अवश्य ध्यान रखे। किसी भी वस्तु के छूने के बाद हाथों को सेनेटाइज़ करे। अपने हाथों से कार्य करने के दौरान मुह को बिल्कुल न छुएं, किसी भी स्थान पर न छींके व थूकें। घरों में जाकर कमरे में  अपने जूते चपल न ले जाएं, कपड़ो को  वाश करे या धूप में सुखाएं, ठंडी चीज खाने से  से बचें, योगा करतें रहे तथा इम्युनिटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। 

इस दौरान बताया गया कि किसी भी प्रकार से स्वाथ्य संबंधी समस्या होने पर प्रशासन  को बताएं। इस जानकारी को सभी को बताएं,खुद सुरक्षित, दूसरा सुरक्षित, देश सुरक्षित, और आरोग्य सेतु aap को डाऊनलोड के लिए भी बताया गया। कोरोना से बचाव संबंधित पम्पलेट भी बांटे गए। 

एस डी आर एफ टीम में एस आई कवीन्द्र सजवाण, सुमित तोमर, अनूप रावत, राकेश रावत आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!