रामदेव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 25 जून 2020

नयी दिल्ली: कोरोना की दवा बनाने के योग गुरु बाबा रामदेव के दावे को धोखाघड़ी बताते हुए दिल्ली के रोहणी थाने में शिकायत दर्ज की गईं है।

बाबा के खिलाफ यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एवम जन संघर्ष वाहिनी के संयोजक भूपेंद्र सिंह रावत ने दर्ज की है। प्राथमिकी में कहा गया है कि इस दवा को लांच करने से पहले उसका क्लीनिकल परीक्षण जैसे किसी मापण्ड से नही गुजारा गया है जो जनता के साथ छल जालसाजी, धोखा और प्रपंच है।

श्री रावत ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कोविड-19 के कहर से जब देश की जनता जूझ रही है ऐसे समय में बाबा का दावा इस महामारी से बचाव के नाम पर लोगों को धोखा देकर आर्थिक मुनाफा कमाने की कोशिश है।

बाबा रामदेव के पतंजलि पीठ ने न केवल ऐसी दवा बनाने का दावा किया है बल्कि वह इस दवा को ‘कोरोना किट’ नाम से आन लाइन मार्केटिंग भी कर रहे है । 

उन्हीने कहा कि सरकार ने बाबा के कोरोना वायरस की दवा बनाने का सार्वजनिक रूप से दावा करने के बाद दवा की प्रमाणिकता सिद्ध होने तक उसका प्रचार न करने की चेतावनी दी है लेकिन उसके विपणन पर रोक नहीं लगाई है।

अभिनव, वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!