मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु 3 जुलाई को होगा साक्षात्कार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 27 जून 2020

नई टिहरी: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने हेतु  50 से अधिक लोगों ने जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया है। आवेदकों के साक्षात्कार जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी  द्वारा नई टिहरी जिला सभागार में आगामी 03 जुलाई को किया जाएगा। 

साक्षात्कार के दौरान आवेदक अपने निकटवर्ती तहसील /ब्लॉक स्वान केंद्रों में उपस्थित रहकर भी साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन वित्त पोषण हेतु बैंकों को प्रेषित किया जाएगा। 

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने बताया कि प्राप्त अधिकतर आवेदन व्यावसायिक गतिविधियां, पोल्ट्री, गाय, भैंस पालन, बकरी पालन बेकरी, दुकान, फर्नीचर व आई0टी0 आदि से संबंधित है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!