Ad image

राजीव गांधी फॉउंडेशन को लेकर नड्डा का बयान भटकाने वाला : कांग्रेस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 28 जून 2020

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि राजीव गांधी फॉउंडेशन में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पैसा डालने का भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा का् बयान मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला है ताकि कोई सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा तथा अन्य गंभीर विषयो पर सवाल नही कर सके।

कांग्रेस संचार विभाग के ओरमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि सरकार चीन सीमा पर चीनी सैनिजो की घुसपैठ, तेल की बढ़ती कीमतों, कोरोनॉ को फैलने से रोकने में असफल रहने जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है इसलिए भाजपा नेता बेबुनियाद और अनर्गल आरोप लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने कल ही बता दिया था और वह आज भी दोहरा रहे है कि फॉउंडेशन् ने 2004-05 में 20 लाख रुपये कोष से लिये थे लेकिन यह पूरा पैसा बाद में अंडमान और निकोबार दीप समूह में राहत और बचाव के काम पर खर्च किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस ने भजपा की तरह मेंहल चौकसी जैसे घोटालेबाज या किसी अन्य देशद्रोही या भ्रष्टाचारी से पैसा नही लिया है। उनका कहना था भाजपा ने उस कंपनी से पैसा लिया है जिसका निदेशक चौकसी था।

अभिनव, वार्ता


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!