Ad image

कार दुर्घटना में तीन की मौत एक घायल, घायल को एम्स भेजा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ब्रेकिंग न्यूज़:  

गढ़ निनाद न्यूज़* 29 जून 2020

पौड़ी: जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लाक अंतर्गत बिजनी गांव के पास एक वाहन के लगभग 200 फुट घटी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक लड़की घायल हुई जिसे एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। घायल लड़की की पहचान अंजली पुत्री विजय कुमार उम्र 19 के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेन्द्र कठैत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें एक लड़की घायल अवस्था में मिली, जिसे 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। 

हादसे में ओमप्रकाश पुत्र बृजमोहन उम्र 64 वर्ष, रामरति देवी पत्नी मथुरा प्रसाद उम्र 82 वर्ष, साक्षी पुत्री चंद्र प्रकाश उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। यह सभी लोग ब्लूनी गांव ब्लॉक कलजीखाल पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं।

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने बताया कि गाड़ी चलाते वक्त बैलेंस बिगड़ जाने के कारण यह हादसा हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!