अनुपस्थित रहने पर पुनर्वास कार्यालय के सात कर्मचारियों का जबाब तलब

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 जून 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आज प्रातः जिला पुनर्वास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के 7 कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित पाए गये। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

बता दें कि जिलाधिकारी ने पूर्व में सपष्ट आदेश जारी किए हैं कि वर्तमान कोरोना काल एवं बरसात के सीज़न को देखते हुए कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। लेकिन फिर भी इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!