विधायक ने देवीधार पिकनिक स्पॉट के लोकार्पण के साथ किया हरेला पर्व का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 16 जुलाई 2020

नई टिहरी: जनपद में हरेला पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। पौधरोपण के इस पर्व में जनपद की सभी ग्राम पंचायतो, न्याय पंचायतो, जिला मुख्यालय, तहसील व विकासखण्ड स्तर पर समस्त अधिकारियो व कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।  

जिला मुख्यालय पर हरेला पर्व का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी ने देवीधर पिकनिक स्पॉट पर पौध रोपकर किया। 20 लाख की लागत से निर्मित देवीधार पिकनिक स्पॉट का स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी ने लोकार्पण किया। पिकनिक स्पॉट पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो समेत आमजन द्वारा 500 पौधे रोपे गए। रोपे गए पौधों में तिमला, बांस, बुरांश, देवदार, फलदार व सज्जायुक्त पौधों का रोपण किया गया। 

इसके उपरांत जिलाधिकारी, स्थानीय विधायक समेत जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा चम्बा मसूरी मोटर मार्ग  पर चौखाल में बांज, बुरांश इत्यादि पौधे रोपे गए।

जिलाधिकारी ने कहा की हरेला पर्व के दिन गुरुवार को समूचे जनपद में पचास हज़ार से अधिक पौध रोपने का लक्ष्य रखा गया था वही जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायतो को 20-20 पौध रोपने का लक्ष्य प्राप्त किया है। 

वहीं स्थानीय विधायक धन सिंह नेगी ने कहा की वृहत स्तर पर पौध रोपण के इस पर्व में जिस प्रकार आमजन ने प्रतिभाग किया है, यह अदभुत है। कहा कि पौधों को रोपने के साथ-साथ उसकी एक बच्चे की तरह देखरेख करने की भी जिम्मेदारी को समझना होगा, ताकि भविष्य कि आने वाली पीढ़िया हम पर गर्व महसूस करे। हरेला पर्व पर ग्राम पंचायतो, न्याय पंचायतो, शिक्षण संस्थानों, छात्र-छात्राओं द्वारा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हरेला पर्व के अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने तहसील व विकासखण्ड क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमो में प्रतिभाग कर पौध रोपण किया। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!