Ad image

धर्म सिंह गुनसोला बने यूजेपी की जाखणी धार ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 जुलाई 2020

टिहरी: उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धने ने आज टिहरी विधानसभा के जाखणीधार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर जाखणीधार ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से धर्म सिंह गुनसोला को ब्लॉक अध्यक्ष और सुधा रावत को महिला ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

देवल महादेव मन्दिर में आयोजित कार्यकम में 33 गांवो के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों को छोड़ उत्तराखंड जन एकता पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी और कांगेस की विकास विरोधी सोच के कारण वह पार्टी को छोड़ कर यूजीपी सामिल हो रहे है। कार्यकर्तओं ने कहा कि वह पार्टी को गांव के बूथ तक मजबूत करेंगे। 

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जन एकता पार्टी दिनेश धनै ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य सभी लोगों का सर्वांगीण विकास करना है। लोगों को रोजगार से जोड़ना है जिसके लिए कार्य शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने पहाड़ के लोगों को ठगा है जिसको लेकर अब उत्तराखंड जन एकता पार्टी अभियान चलाएगी। लोगों को अपने साथ जोड़कर विकास करेंगे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी महिला जिलाध्यक्ष रागनी भट पूर्व ब्लाक प्रमुख चम्बा आनंदी नेगी  ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुधा रावत धर्म सिंह गुनसोला रूप सिंह नेगी टी के बिजलवान विक्रम रावत जय वीर पंवार यशपाल पंवार गब्बर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!