बिग ब्रेकिंग: कौडियाला के समीप पोकलैंड खाई में गिरी, 3 की मौत ,रेस्कयू जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 24 अगस्त 2020

देवप्रयाग। आज सोमवार की प्रात: कौडियाला-व्यासी के समीप एक जेसीबी-HR06 AV 0924 और एक  पोकलैंड के ऊपर भारी मालवा आने से  खाई में गिर गयी जिससे जेसीबी ऑपरेटर प्रभात, ऑपरेटर राजेश पुत्र बचनलाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी पठानकोट, पंजाब, और चालक संजीव कुमार पुत्र बृजभूषण, उम्र 40 वर्ष, निवासी पठानकोट, पंजाब की दबने से मृत्यु हो गयी। एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा शवों को निकाला जा रहा है।

आज प्रातः कौडियाला के करीब भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी ओर पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। ये मजदूर अचानक से लैंडस्लाइड से सभी चपेट में आ गए । एसडीआरएफ टीम तत्काल मय उपकरण के मौके पर पहुंची। राहत बचाव कार्य जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!