Ad image

ब्रेकिंग- देखिए कहां हुआ पटाखा फैक्टरी में धमाका: 6 की मौत की खबर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 सितम्बर 2020

तमिलनाडु । तमिलनाडु के कुड्डालोर में पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका होने की खबर है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी है। फैक्टरी  में अभी और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। धमाके की आवाज़ किलोमीटर तक सुनाई दी।

जानकारी के मुताबिक तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। 

बता दें कि आज शुक्रवार की सुबह जब लोग अपने काम में व्यस्त थे, उसी समय उन्हें इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसा कुड्डालोर जिले के कट्टूमन्नारकोली इलाके में स्थित फैक्टरी में हुआ है। यह जगह राजधानी चेन्नई से 190 किमी  दूर बताई जा रही है। आग बुझाने का काम शुरू किया गया है। अभी तक पटाखा फैक्ट्री से 6 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। संख्या बढ़ भी सकती है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!