एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 8 सितम्बर 2020

मुंबई। बहु चर्चित सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में एनसीबी ने आज आरोपी नम्बर1 रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर दिया है। इससे पहले रिया के भाई शोविक और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी रिया को एनडीपीएस की कई धाराओं में गिरफ्तार किया है। एनसीबी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उसे रिया को कस्टडी में लेकर पूछताछ करनी होगी। 

बता दें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी के समक्ष पेश हुईं। रिया करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय पहुंची। इस दौरान मुंबई पुलिस का वाहन उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रहा था। एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें कि इससे पूर्व 4 सितम्बर 2020 को सुशांत सिंह राजपूत केस में पहली गिरफ्तारी रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा  की हुई थी। तब से लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस गिरफ्तारी के बाद अब रिया चक्रवर्ती के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

बता दें कि NDPS की धाराओं के तहत किसी शख्स की गिरफ्तारी के लिए ड्रग्स डील से जुड़े दस्तावेज यानी वाट्सऐप चैट्स, ड्र्ग्स खरीद फरोख्त में मनी ट्रेल के सबूत और CRD कॉल डिटेल्स के रिकॉर्ड काफी होते हैं।

NCB के सामने दिए गए बयान कोर्ट में दिए गए बयान के बराबर माने जाते हैं और NCB के सामने NDPS अधिनियम, 1985 की धारा 67 के तहत दिए गए आरोपियों के बयान सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!