जिलाधिकारी ने गंगी के नेलाण में स्कूल और टॉवर लगाने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज* 15 सितम्बर 2020

नई टिहरी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जाते-जाते सीमांत गांव गंगी में मोबाइल और बेसिक स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए हैं। इस घोषणा के बाद से गंगी वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि जिले के दूरस्थ और सबसे पिछड़े गांव गंगी के लोग जब सर्दियों में नीचे अपनी छानियों में आते हैं तो वहां बच्चों के लिए पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही वहां नेटवर्क आता है।

जिलाधिकारी ने विगत दिवस घुतु से पैदल ही चलकर गंगी का दौरा किया था तो ग्रामीणों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया था।

जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को गंगी गांव की छानी नेलाण में स्कूल खोलने के साथ साथ टॉवर लगाने के निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!