Ad image

पार्टी विरोधी कार्य करने पर कांग्रेस ने आठ लोगों को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्माणी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने पार्टी विरोधी कार्य करने पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

एक बयान जारी करते हुए राकेश राणा ने कहा कि पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में उत्तम सिह नेगी,जगदंबा रतूड़ी,पदम सिंह कुमाई,भगवती रतूड़ी, नरेश बलोधी ,सतीश चमोली, विक्रम सिंह तोपवाल,प्रदीप पोखरियाल, विनीत रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जनपद की 6 विधानसभा सीटों में यदि कोई भी कांग्रेस जन पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कहीं पर भी कार्य करते हुए पकड़ा गया या कर रहा हो तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ।

इसी क्रम में टिहरी विधान सभा मे पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर 8 कांग्रेस जनों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!