बिग ब्रेकिंग- मुंम्बई की नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बिल्डिंग में लगी आग,बाल बाल बचे अधिकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*21 सितम्बर 2020

मुंबई: सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी बिल्डिंग में आग लगने की खबर है। आग दोपहर करीब एक बजे लगी ह। इस हादसे में एनसीबी के अधिकारीयों ने किसी तरह अपनी जान बचायी।

बता दें कि एनसीबी इन दिनों बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट की जांच कर रही है। इसमें कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आये हैं। जिनमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर आदि जांच के घेरे में हैं।  एनसीबी बिल्डिंग पर आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया था। 

मुंबई में एनसीबी के उप निदेशक मुथा अशोक जैन के मुताबिक दोपहर के वक्त जब वे इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने दफ्तर में मौजूद थे तो अचानक वहां धुआं फैलने लगा। पहले उन्हें लगा कि एयरकंडीशनिंग मशीन में आग लगी है लेकिन जल्द ही सहकर्मियों ने बताया कि उनके दफ्तर के ठीक नीचे, दूसरी मंजिल आग की चपेट में आ गई है। 

जैन ने तुरंत इसके बाद अपने दफ्तर की बिजली का मेन स्विच बंद किया और सभी कर्मचारियों को फायर ड्रिल के मुताबिक तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया। ड्रग्स के मामले में पकडे गये आरोपियों को भी तुरंत इमारत से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बता दें कि यह आग दूसरी मंजिल पर लगी थी और जबकि एनसीबी का  दफ्तर तीसरी मंजिल पर है। दूसरी मंजिल पर भारत सरकार का पे एंड अकाउंट्स का दफ्तर है जहां कुछ मरम्मत का काम हो रहा था।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!