टिहरी झील में समाई कार: दो के शव बरामद दो की तलाश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 1 अक्टूबर 2020

नई टिहरी। देहरादून से वाया टिहरी होते ऊखीमठ जा रही एक कार टिहरी झील में समा गई। इस कार में  चैट लोग सवार थे। जिनमें से दो के शव निकाल लिए गए हैं। जबकि दो लोग लापता चल रहे हैं।  पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा झील में राहत बचाव का कार्य जारी है। 

बता दें कि बीती मंगलवार रात्रि को यह दुर्घटना हुई थी। बुधवार शाम को टिहरी पुलिस को सूचना मिली तो खोजबीन शुरू की गयी। टिहरी झील के पास जीरो बैंड के पास जब पैराफिट टूटा मिला और कुछ बैग आदि सामग्री मिली तो शक हुआ और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने झील से दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत निवासी ग्राम मोली ऊखीमठ एवं आशीष रावत (22) पुत्र कुंवर सिंह का शव बरामद करने में कामयाबी हासिल की। जबकि दो लापता लोगों की तलाश जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!