उत्तराखंड अनु.जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया आज से चमोली दौरे पर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 03 अक्टूबर,2020।

चमोली। उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया आज से चमोली जनपद भ्रमण पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी जेपी पुरोहित ने बताया कि मा0 उपाध्यक्ष 4 अक्टूबर को हल्द्वानी से जोशीमठ पहुॅचेंगे। 

अगले दिन 5 एवं 6 अक्टूबर को जोशीमठ से मलारी, गमशाली, कैलाशपुर, मेहरगांव, बाम्पा, नीति आदि स्थानीय जनजाति क्षेत्र व गांवों का भ्रमण कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। 

07 अक्टूबर को जोशीमठ से प्रस्थान कर नन्दादेवी बायोस्फीयर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी के साथ मिलम क्षेत्र की व्यवस्था के संबध में चर्चा एवं कस्तूरी मृग संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यो पर विचार विमर्श करेंगे। इसके बाद 8 अक्टूबर को जोशीमठ से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!