पुलिस ने रैली निकाल कोरोना संक्रमण से बचाव की दी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 5 अक्टूबर 2020।

नई टिहरी। कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नई टिहरी एसएसपी कार्यालय से नई टिहरी हनुमान चौक होते हुए गणेश चौक बौराड़ी तक जन जागरूकता रैली निकाली गयी। मास्क रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत, सीओ धन सिंह तोमर, सीओ जूही मनराल समेत तमाम थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ रावत ने कहा कि त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। बाज़ारों में भीड़ भाड़ के चलते कोविड-19 की सम्भावना को देखते हुए आज पुलिस कर्मियों ने मास्क रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आमजन से सोशलडिस्टेंसिग अपनाने तथा मास्क पहनने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ रावत ने कहा कि इस जनजागरण रैली के माध्यम से नगर क्षेत्र की जनता को अनलॉक-5 में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस की जानकारी दी गयी। साथ ही पुलिस ने मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करने और सोशलडिस्टेंसिग का पालन करने की अपील की। 

मास्क रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा सीईओ धन सिंह तोमर, सीओ जूही मनराल, समेत सभी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व सिपाही मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!