Ad image

नहीं रहे हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व साहित्यकार डॉ0 ब्रह्मदेव डोभाल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 3 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। एचएनबी वि.वि. परिसर 

बादशाहीथौल के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ0 ब्रह्मदेव डोभाल का देहरादून में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रमोद उनियाल के ससुर हैं।

डॉ. डोभाल 2004 में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौल, टिहरी के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। प्रोफेसर डोभाल का नाम हिन्दी के साहित्यकारों में एक था। उनके 53 से अधिक शोध पत्र भारत व विदेशी शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। उनकी प्रसिद्व पुस्तकों में उड़ान, पंछी, उत्कलिका, सुमन सौरभ, गढ़वाल की महान विभूतियां, गढ़वाल में हिन्दी साहित्य का उदभव एवं विकास आदि हैं।

वह ग्राम- कुलना/नई टिहरी पट्टी- सारजुला के निवासी थे तथा वर्तमान तक शिव मंदिर मोहल्ला, चम्बा में अपने निजी भवन में रहकर साहित्य लेखन में जुटे रहते थे। उन्होने बी0ए0, एम0 ए0 -हिन्दी,  व संस्कृत की पढ़ाई गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से की थीं। नई टिहरी में उनको पुराने लोग नरदेब के नाम पुकारते थे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!