Ad image

ग्राफिक एरा की दो छात्राओं को एडोबी कंपनी द्वारा इंटर्नशिप में एक-एक लाख का स्टायपेंड

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

छह अन्य छात्र-छात्राओं का 40 हजार रूपये प्रतिमाह का स्टायपेंड

गढ़ निनाद समाचार * 22 दिसम्बर

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं को एक-एक लाख रूपये प्रतिमाह के स्टायपेंड पर इंटर्नशिप के लिए चुना गया है। छात्राओं का चयन मशहूर कम्पनी एडोबी ने किया है।

एक लाख रूपये प्रतिमाह के स्टायपेंड के साथ इंटर्नशिप के लिए चुने जाने वाली इन छात्राओं में वंशिका कुच्छल और अदिति मित्तल शामिल हैं। वंशिका बीटेक कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग की पांचवे सेमेस्टर की छात्रा है और अदिति तीसरे सेमेस्टर की छात्रा है।

इसके साथ ही एडोबी ने बीटेक कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग के पांचवे सेमेस्टर के छह अन्य छात्र-छात्राओं का 40 हजार रूपये प्रतिमाह के स्टायपेंड पर इंटर्नशिप के लिए चयन किया है। इनमें मयंक ममगांई, तान्या, चेतना, वैश्य, प्रखर नैथानी, शिवी अग्रवाल, निष्ठा और अतुल्य बिष्ट शामिल हैं। 


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!