Ad image

पुलिस टीम ने शराब और स्मैक के तस्कर दबोचे, नशे के खिलाफ अभियान जारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 22 दिसम्बर 2020

नई टिहरी। नवागन्तुक एसएसपी तृप्ति भट्ट ने जनपद की कमान संभालते हुए नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे, उनका असर दिखने लगा है । पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से शराब और स्मैक के दो तस्कर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

अभियान के तहत थाना मुनिकीरेती द्वारा स्मैक की तस्करी करते हुए अभियुक्त राहुल द्विवेदी पुत्र श्याम कुमार द्विवेदी निवासी बनखण्डी थाना ऋषिकेश देहरादून को 7 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना मुनिकीरेती NDPS Act  के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

वहीं थाना हिण्डोलाखाल पुलिस द्वारा अभियुक्त हरि सिंह पुत्र स्व0 श्री हुकम सिंह निवासी ग्राम भलड़ियाना पो0-जामनीखाल थाना- हिन्डोलाखाल उम्र लगभग 48 वर्ष को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गुरु देवता तिराहे से जामनीखाल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हरि सिंह के विरुद्ध थाना हिन्डोला खाल पर मु0अ0सं0 41/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 बनाम हरि सिंह पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनो अभियुक्तो को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

एसएसपी द्वारा जनपद मे कार्यरत ADTF कर्मियों/ एसओजी कर्मियों तथा थाना प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वाले अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ।

स्मैक तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार (चौकी प्रभारी कैलाश गेट), कां0 घनश्याम व कां0 मदन नेगी तथा अवैध शराब तस्कर को पकड़ने वाली टीम में हिन्डोलाखाल थाने के का0 कैलाश सिंह चौहान तथा का0 आशीष नाथ शामिल हैं ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!