अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को दबोचा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 26दिसम्बर 2020

नई टिहरी। एसएसपी के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने हेतु समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आज थाना हिण्डोलाखाल पुलिस द्वारा अभियुक्त रोशन लाल उर्फ लाला पुत्र स्व0 रायदास निवासी ग्राम नंदोली पट्टी पौडीखाल चौकी अंजनीसैण हिण्डोलाखाल, टिहरी गढवाल को 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। 

वहीं थाना थत्यूड पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज लाल पुत्र बसन्त लाल निवासी ग्राम गोरण थत्यूड को 05 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध धारा  60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत 08 दिवसो में जनपद मे NDPS ACT में 03 अभियोग तथा 04 अभियोग आबकारी अधिनियम में दर्ज किये जा चुके हैं। अभियान लगातार जारी है।    

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!