3 माह से फरार अभियुक्त किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 28 दिसम्बर।

मुनिकीरेती। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढवाल के आदेशानुसार वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा अभियुक्त राजू उर्फ मामू पुत्र हीरालाल निवासी 20 बीघा बापू ग्राम को गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत पैरोल पर सितम्बर माह 2020 तक रिहा किया गया था, किन्तु पैरोल अवधि पूर्ण होने के उपरांत भी उक्त अपराधी विगत 3 माह से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल चौकी प्रभारी भद्रकाली तथा कांस्टेबल 306 अजय कुमार चौकी भद्रकाली शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!