विश्व ओजोन दिवस पर नई टिहरी पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. राज कुमार त्यागी ने की।
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ. स्नेह लता और डॉ. आरती खण्डूरी ने छात्र-छात्राओं को वर्ष 2026 की थीम “ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लेनेट”, वियना कन्वेंशन और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी। छात्राओं स्नेहा, कनक और अनुराधा ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की सना ने प्रथम, एमएससी प्रथम सेमेस्टर की कनक नेगी ने द्वितीय और स्मिता उनियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साक्षी राणा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
समापन पर प्रभारी प्राचार्य ने ओजोन परत के संरक्षण में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान, नीति, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। निर्णायक मंडल में डॉ. रंजना और डॉ. पुष्पा पंवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुमन लता, प्रवीण कोठियाल, अमित चमोली सहित विभागीय सहकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!