Ad image

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत आज से राजनाथ, गडकरी करेंगे उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 17 जनवरी 2021

नयी दिल्ली। (हमारे संवाददाता) सोमवार को  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक माह तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उदघाटन नेता द्वय दिल्ली के विज्ञान भवन में करेंगे। इस दौरान श्री सिंह और श्री गडकरी के अलावा मंत्रालय में राज्य मंत्री (सेवानिवृत्त) जनरल वी के सिंह तथा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी मौजूद रहेंगे।

एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए देशभर में जन जागृति चलाया जाएगा। जनवरी 18 से शुरू होकर महीने भर तक चलने वाले 

सड़क सुरक्षा माह के दौरान स्कूलों, कॉलेजों तथा शिक्षण संस्थानों में छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस दौरान युवाओं को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीकों की जानकारी देकर जागृत किया जाएगा। साथ ही इस अवधि में देशभर में सड़क सुरक्षा से जुड़े पंपलेट, नारे, बैनर आदि के जरिए अभियान चलाया जाएगा। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!