Ad image

हर्षोल्लास के साथ मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 26 जनवरी 2021

नई टिहरी। टिहरी जिले भर में 72 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव एवं विकास भवन में सीडीओ अभिषेक रुहेला ने झंडा फहराया। वहीं जिला न्यायालय में जिला जज ने , पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट , जिला पंचायत में अध्यक्ष सोना सजवाण और नगर पालिका परिषद टिहरी में अध्यक्ष सीमा कृशाली ने झंडा फहराया। अन्य विभागों में  भी विभागाध्यक्षों ने झंडा फहराया।

इस अवसर पर बौराड़ी स्थित राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज में सार्वजनिक तौर पर झंडा रोहण किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने जनपद वासियों को देश के संविधान का अनुपालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश के लिए मरने वाले शहीदों के सपनों को साकार करना होगा। आज हम सबसे बड़े लोकतंत्र के विकास के रास्ते पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकल फॉर वोकल का जो नारा दिया उससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।

कहा कि आज हम कोरोना जैसे राक्षस से जंग जीतने जा रहे हैं। कहा कोरोना वैक्सीन लाकर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया को चौकाने का काम किया है।  कोरोना के खिलाफ जंग में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों प्रयास सराहनीय रहा है। 

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव एवम एसएसपी तृप्ति भट्ट ने भी जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा मनमोहक एवं प्रेरक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ, जैविक खेती को प्रोत्साहन देने, महिला सशक्तिकरण, वनों को बचाने जैसी अनेक झांकियों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों , छात्र छात्राओं ,सफ़ाई कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृशाली, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, खेम सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, रवि सेमवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!