Ad image

धूमधाम से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस: जिलाधिकारी टिहरी

admin
2 Min Read
डॉ0 वी0 षणमुगम
Please click to share News

खबर को सुनें

धूमधाम से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस: जिलाधिकारी टिहरी

नई टिहरी * गढ़ निनाद, 08 नवंबर 2019

जिलाधिकारी डॉ0 वी0 षणमुगम ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। कहा कि गत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी राज्य स्थापना दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर नई टिहरी के बौराड़ी स्थित प्रताप इंटर काॅलेज प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रातः 9 बजे नई टिहरी स्थित सुमन पार्क में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत मानव श्रृंखला बनायी जायेगी, जिसकी थीम “आवा चला नौनी का दगड़ा”‘ रखी गयी है। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सुमन पार्क से प्रताप इन्टर काॅलेज तक प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राज्य आन्दोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी तथा राज्य आन्दोलनकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित किया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा राज्य व जनपद की विकास पुस्तिका जिसमें वर्षभर में हुए विकास कार्य का ब्यौरा समाहित है का विमोचन किया जायेगा। 

मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जनपद के आदर्श विद्यालय को पुरस्कार वितरित किये जायेगें। विकास से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जायेंगी व विभागीय योजनाओं की जानकारी हेतु स्टाल लगाये जायेगें। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगें।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!