Ad image

क्यूआरटी कैम्प में 84 में से 26 का मौके पर निस्तारण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी। बुधवार को विकास खण्ड जौनपुर के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज नैनबाग में  क्यूआरटी कैंप का आयोजन सम्पन्न हुआ।  क्यूआरटी कैम्प में पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि,पशुपालन, आजीविका, पंचायतराज, उद्यान आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। क्यूआरटी कैम्प में कुल 84 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से 26 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को एक पक्ष के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए है। 

इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी धनोल्टी संदीप तिवारी, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, बीडीओ राकेश मोहन नयाल, जिला पंचायत सदस्य कविता रोहिला, विकासखंड प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुंदर सुंदर सिंह रावत के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!