शिविर में दी बाल अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

थत्यूड़। विकासखंड जौनपुर मुख्यालय थत्यूड़ में बाल विकास संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा रतूडी  द्वारा अवगत कराया गया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बालक बालिकाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उनके द्वारा बाल अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में विधि  सहायक सुखदेव प्रसाद, संरक्षण अधिकारी विनीता उनियाल,अब्दुल वकार, खंड विकास अधिकारी,  सहायक खंड विकास अधिकारी, चाइल्ड लाइन 1098 से गीता बिष्ट, सखी वन स्टॉप सेंटर से अनीता रावत व सहायक समाज कल्याण अधिकारी निकिता तड़ियाल उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!