Ad image

जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में बाल संरक्षण योजनाओं का जागरूकता शिविर आयोजित

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 15 मार्च 2021

जौनपुर (टिहरी गढ़वाल): दिनांक 15 मार्च को जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय फतेहपुर में बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में बाल कल्याण समिति टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष प्रभा रतूड़ी द्वारा ने अवगत कराया गया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद बालक बालिकाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने द्वारा बाल अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।  

शिविर में विधि सहायक सुखदेव प्रसाद, संरक्षण अधिकारी विनीता उनियाल, अब्दुल वकार, खंड विकास अधिकारी नयाल, सहायक खंड विकास अधिकारी, गीता बिष्ट 1098 चाइल्ड लाइन, सखी वन स्टॉप सेंटर से अनीता रावत व सहायक समाज कल्याण अधिकारी निकिता तड़ियाल उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!