Ad image

विधायक धन सिंह नेगी ने किया जाख़-जसपुर-कुट्ठा सड़क का लोकार्पण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 18 मार्च 2021

नई टिहरी। कोटी कालोनी और डोबरा चांठी पुल से नई टिहरी जाने के लिए वाया जाख़ आपके लिए एक नया बाईपास तैयार हो गया है, ये बात विधायक डा धन सिंह नेगी ने आज जाख-जसपुर, कुट्ठा मोटर मार्ग के मिसिंग लिंक का लोकार्पण करते हुए कही।

डा. नेगी ने कहा कि इस सड़क के पूरा होने से कोटी, जाख, जसपुर, जिजली, कूट्ठा, चौखट आदि गांव सड़क से जुड़ गए हैं, साथ ही डोबरा चांठी पुल से नई टिहरी जाने वाले वाहनों के लिए भागीरथी पुरम और दुंगी धार मार्ग के अलावा ये नया रास्ता बाईपास का काम भी करेगा।

इस दौरान विधायक नेगी ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल को इस सड़क का प्रतिकर भुगतान का नया प्रस्ताव आज की दर से तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पर्व जिला पंचायत सदस्य बुद्धि सिंह पुंडीर, अभाविप के विभाग प्रमुख संदीप भट्ट,  प्रधान मीरा पंवार, पूर्व प्रधान गजपाल पंवार, बीना गुसाईं, खेम सिंह सरियाल,बचन सिंह नेगी, हरि पुंडीर, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा, लोनिवि के जे ई ललित खत्री आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!