विश्व वानिकी दिवस पर प्रदर्शनी आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 20 मार्च 2021

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान द्वारा देहरादून अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस-2021 के मौके पर ’’वन पुनरुद्धार स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहने के बेहतर तरीके’’ विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के विभिन्न प्रभागों द्वारा पोस्टर आदि के माध्यम से आम जनता को वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। 

प्रदर्शनी का उद्घाटन भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के महानिदेशक एवं वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक श्री अरुण सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, प्रभाग प्रमुख, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संस्थान ने इस अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय तथा नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। जिसमें प्रतिभागियों से “कई जातियों की अत्यधिक कमजोर अवस्था एवं पुनर्जनन की कठिन व धीमी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी वनस्पतियों में सुधार के अभिनव उपाय” विषय पर ऑनलाइन प्रविष्टियां मांगी गई। 

इस अवसर पर बर्ड वाचिंग एवं फलोरा बायोडायवर्सिटी को दर्शाने हेतु प्रातः भ्रमण की व्यवस्था की गई। संस्थान के सभी संग्रहालय संस्थान में भ्रमण करने वाले आगंतुकों के लिए निशुल्क खुले रहे। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!