Ad image

खुश खबरी: बागी में 10 करोड़ की लागत से बनेगा साइंस सेंटर-उपाध्याय

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 27 सितंबर 2024। टिहरी को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में एक नई पहचान मिलने जा रही है। बागी में 10 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर बनने जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय विद्यार्थियों और युवाओं को वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को भी छुएगा।

इस बात की जानकारी देते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़ निनाद को बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड को एक और साइंस सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हम मुख्यमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद करते हैं, जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई दिशा मिल रही है। यह सेंटर बागी में बनेगा।

उपाध्याय ने कहा कि वह उत्तराखंड विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) का भी आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन में अपना अमूल्य योगदान दिया है। UCOST का यह कदम टिहरी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा, “टिहरी का यह साइंस सेंटर एक बड़ी उपलब्धि है, जो भविष्य में युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने का काम करेगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई जानकारियां हासिल कर सकेंगे और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री और UCOST के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने का संकल्प व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!