विधायक ने किया खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 22 मार्च,2021 

चमोली। सोमवार को युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने उद्घाटन किया। कोविड के दृष्टिगत इस वर्ष 17 से 19 आयु वर्ग में 100, 400, 800 तथा 1500 मीटर दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खेल महाकुंभ के तहत आयोजित बालक वर्ग की 100 मी दौड में राहुल विष्ट प्रथम अभिषेक नेगी द्वितीय, मोहित विष्ट तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, अंजू द्वितीय, प्राची तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग 400 मी दौड़ में राहुल प्रथम, मोहित द्वितीय, सौरभ सती तृतीय तथा बालिका वर्ग की 400 मी दौड में प्रीति प्रथम, प्राची द्वितीय, हेमलता तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग 800 मी दौड़ में दिवाकर प्रथम, अजय शाह द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय तथा बालिका वर्ग की 800 मी दौड में शालिनी प्रथम, निकिता द्वितीय, मेघा तृतीय स्थान पर रही।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!