Ad image

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का दांडी मार्च के साथ समापन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली, 5 अप्रैल 2021। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम” का समापन हो गया। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दांडी मार्च की झलकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें गांधी जी ने नमक कानून तोड़कर  अंग्रेजो के खिलाफ सत्याग्रह प्रदर्शित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर संदीप कुमार शर्मा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान  पर उद्बोधन दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया । 

कार्यक्रम में डॉ. एन.के. चमोला ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ एस. के. जुयाल, डॉ वर्षा सिंह, डॉ कंचन सहगल, डॉ प्रेम सिंह राणा, डॉ अंजली रावत, डॉ रेनू सनवाल, डॉ अनिल कुमार, डॉ जय सिंह, डा रामानंद उनियाल, डॉ कीर्ति गिल, डॉ शशि चौहान, मानवेंद्र असवाल तथा नवनीत सती उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!