शोक: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत का कोरोना से निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 18 अप्रैल 2021। भाजपा के लिए आज बुरी खबर है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उनके फेफड़ों में संक्रमण की भी शिकायत थी।

शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें एयर एंबुलेंस से एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां आज रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बच्ची सिंह रावत की मौत के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपा ने उत्तराखंड में एक और अच्छा नेता खो दिया है। 

बच्ची सिंह रावत केंद्र में विज्ञान और तकनीकी राज्य मन्त्री भी रह चुके हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!