Ad image

कोविड जांच हेतु चेक पोस्ट किए स्थापित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।
नई टिहरी , 20 अप्रैल 2021
। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों की आवश्यक जांच के दृष्टिगत जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानो पर चैक पोस्ट स्थापित किये गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के भद्रकाली, नरेन्द्रनगर-रानीपोखरी मार्ग, तपोवन, सुवाखोली, कीर्तिनगर, चम्बा, घनसाली, चिरबिटिया, देवप्रयाग, कुमाल्डा एवं अगलाड मसूरी बैन्ड पर चैक पोस्ट की स्थापना की गयी है। उन्होने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे चैक पोस्टों पर आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तैनाती तीन पालियों में करते हुए आवश्यक जांच करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा है कि बाहरी राज्यो से आने वाले व्यक्तियों को बिना आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट एवं राज्य अन्तर्गत आने वाले व्यक्तियों को बिना थर्मल स्कैनिगं के किसी भी दशा में जनपद में प्रवेश न कराया जाय। साथ ही रैण्डम सैम्पलिंग की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने हिदायत दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!