सल्ट में खिला कमल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

सल्ट उपचुनाव भाजपा की झोली में  

अल्मोड़ा, 2 मई 2021। ग.नि.स.ब्यूरो।

सल्ट उपचुनाव जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत के लिए यह किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं था। 

आख़िरकार सल्ट विधानसभा उपचुनाव में वहां की जनता ने भाजपा का कमल खिला ही दिया। वहीं कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 

कांग्रेस की गंगा पंचोली हारी

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने लगभग 4400 मतों के अंतर से सीधे मुकाबले में कांग्रेस की गंगा पंचोली को शिकस्त दी है। पंचोली की यह लगातार दूसरी हार है। जीना को करीब 21 हजार और गंगा को करीब साढ़े सोलह हजार मत मिले।

रविवार को सल्ट उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ की गई थी। मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाई गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई। मतगणना के दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन किया गया। मतगणना में पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने बढ़त बना ली थी। 

अंतिम राउंड तक लगातार बढ़त हासिल करने के साथ ही भाजपा सल्ट विधानसभा उपचुनाव में कमल खिलाने में सफल रही। पार्टी प्रत्याशी महेश जीना ने करीब 21 हजार मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोला को करीब 4400 मतों से हराया।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को 16,600 मत मिले। चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों में से कोई भी एक हजार मत हासिल नहीं कर पाया। 663 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया वहीं 63 मत रिजेक्ट भी हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!