कांग्रेस नेता आकाश एवं पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली ने सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर पहुंच सीएमएस से की मुलाकात

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/, 04 मई 2021। गनिस।

नई टिहरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सीमा कृषाली एवं कांग्रेस नेता आकाश कृषाली ने आज सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनिल नेगी से मुलाकात कर कोरोना मरीजों का हालचाल जाना। 

बता दें कि इस कोविड सेंटर में १३० लोगों का उपचार चल रहा है। पालिका अध्यक्ष ने कोविड उपचार में लगे स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अस्पताल को हर संभव सहयोग देंगे।

आकाश कृशाली ने बताया कि टिहरी शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी लोग कोरोना संक्रमित होने से श्रीदेव सुमन चिकित्सालय नरेन्द्र नगर में भर्ती हैं। हम लगातार लोगों से फोन से संपर्क कर रहे हैं कुछ कि शिकायतें थीं इसी सिलसिले में सीएमएस नरेन्द्र नगर से विस्तृत चर्चा हुई। 

कांग्रेस नेता कृशाली ने कहा कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग कोविड नियमों का पालन करें और हर समय हाथ धोते रहें, मास्क पहनें, सोशलडिस्टनसिंग का पालन करें तथा अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। कहा कि ऐसे समय में लोगों का हौसला अफजाई करना चाहिए ताकि लोग दहशत से बाहर निकल सकें। इस अवसर पर अनिल उनियाल एवं अनुपम भट्ट भी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!