जिला पंचायत ने किया ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों को सेनेटाइज,मुहिम जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, गढ़ निनाद ब्यूरो। कोरोना  संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला पंचायत टिहरी द्वारा विभिन्न ग्रामीण बाजारों एवं अन्य क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव एवं साफ सफाई अभियान लगातार जारी है।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्री खंडूरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु आज शुक्रवार को जिला पंचायत टिहरी द्वारा विभिन्न ग्रामीण बाजारों कैम्पटी, कैम्पटी फाल,जाखणीधार, प्रताप नगर, बूढ़ाकेदार, थौलधार, रानीचौरी, तपोवन, लक्ष्मण झूला, मुनिकीरेती एवं अन्य क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया। वहीं  साफ सफाई, व कूड़ा निस्तारण का कार्य भी कराया गया। 

उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कहा कि कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए जरूरी है कि लोग कोविड की गाइड लाइन का पालन करें तथा घरों पर ही रहें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!