पिकअप दुर्घटना में 4 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। जिले की तहसील घाट के अंतर्गत घाट-रामणी मोटर मार्ग पर सोमवार को दोपहर में एक पिकअप माल वाहन चरबंग गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। 

आपदा कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वाहन रामणी जा रहा था। सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुँची। दुर्घटना में घायल रामणी गांव निवासी वाहन चालक जयवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, संजय उम्र 15 वर्ष, भवान सिंह उम्र 63 वर्ष तथा सुशीला देवी उम्र 48 वर्ष को रेस्क्यू करके उपचार हेतु सीएचसी घाट पहुंचाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!