Ad image

गुलदार ने युवक को बनाया निवाला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी। मंगलवार की सुबह पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा बमराड़ी में घात लगाए गुलदार ने एक युवक को मार डाला। 

सूत्रों के अनुसार आज सुबह बमराड़ी ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम माला भैंसोड़ा पट्टी सावली निवासी 38 वर्षीय युवक दिनेश चंद्र ढौडियाल करब साढ़े सात बजे जंगल में शौच करने गए तो घात लगाए गुलदार ने उनपर हमला कर दिया।

जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जहां जंगल में उनका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना वन विभाग को दी गयी है। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  ग्रामीणों ने वन विभाग को मौके पर पिंजरा लगाने तथा मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!