1 लाख 65 हजार की अवैध शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

*हैलो टिहरी*

टिहरी। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता सप्ताह में नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और कार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार आंकी गयी है।          

एसओजी टीम द्वारा मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत स्थान भजन गढ़ रोड के मोड़ पर ढालवाला के पास एक व्यक्ति को कार से 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 P.M. मार्का के कुल 1104 पव्वे) वाहन संख्या UA-07-D-6588 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

अभियुक्त राकेश सिंह भंडारी पुत्र श्री कुंदन सिंह भंडारी निवासी ग्राम कटिया, पोस्ट ऑफिस शिवपुरी, थाना मुनिकीरेती उम्र-34 वर्ष, हाल पता बलजीत फार्म श्यामपुर ऋषिकेश के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी श्रीमती तृप्ति भट्ट ने कहा कि नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में उ0नि0 विक्रम बिष्ट,कानि0 विकास सैनी,पृलव चौहान, उबैद,राकेश आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!