विकास योजनाओं को गति प्रदान करना पहली प्राथमिकता- वरुण चौधरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 28 जून,2021। चमोली जनपद में नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी आईएएस वरूण चैधरी ने सोमवार, 28 जून 2021 को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय पहुॅचने पर विकास विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

कार्यभार संभालने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले विकास भवन में विभिन्न विभागों एवं पटलों का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। विदित हो कि जनपद चमोली में सीडीओ का पदभार ग्रहण करने से पूर्व आईएएस वरूण चैधरी एसडीएम ऋषिकेश, मसूरी देहरादून में डिप्टी कलेक्टर के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है।

मुख्य विकास अधिकारी वरूण चैधरी ने कहा कि जिले के सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों का कौशल विकास व कृषि उत्पादों को मार्केट की व्यवस्था तथा विकास योजनाओं को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!