अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही हेतु समिति गठित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। नई टिहरी शहर में अतिक्रमण के चलते आमजन को आवागमन में हो रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नई टिहरी शहर के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए 4 सदस्यों की एक जांच समिति गठित की है। 

समिति मे उपजिलाधिकारी टिहरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी व सहायक अभियंता पुनर्वास सिंचाई खंड नई टिहरी शामिल है। 

जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए है कि नई टिहरी शहर क्षेत्रांतर्गत अवैध अतिक्रमण को चिह्नित करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही शहर में और अवैध अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने समिति को सक्रियता से दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!