हरेला पर्व से पूर्व किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पीपलकोटी। मेरा पौधा कार्यक्रम के तहत आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी द्वारा विद्यालय परिसर के अलावा आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।

हरेला पर्व से पूर्व मेरा पौधा कार्यक्रम के तहत आज विद्यालय परिसर के अलावा विद्यालय के पास बंगला टॉप पार्क में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के समस्त स्टाफ के अलावा विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अतुल शाह व आरएसएस के जिला धर्म जागरण प्रमुख कुलबीर बिष्ट द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों व वृक्षों का रोपण किया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह झिंक्वाण ने कहा कि वृक्ष है तो तभी हमारा जीवन सुरक्षित है साथ ही उन्होंने समस्त स्टाफ द्वारा रोपे गए वृक्षों की सुरक्षा के लिए अपील कर संकल्प भी कराया। 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!