मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से की चर्चा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने रुड़की देवबंद परियोजना में उत्तराखंड द्वारा वर्तमान तक दिए गए ₹ 296.67 करोड़ की धनराशि के अंशदान को पर्याप्त मानते हुए परियोजना के अवशेष कार्यों का वित्त पोषण रेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश द्वारा किए जाने का अनुरोध किया।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से टनकपुर, बागेश्वर रेलवे लाइन का नैरो गेज की बजाय ब्रॉड गेज लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति के साथ ही ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध भी किया।

हरिद्वार-देहरादून रेलवे लाइन के दोहरीकरण हेतु ₹1024 करोड़ की डीपीआर के साथ ही डोईवाला से ऋषिकेश हेतु सीधी रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायवाला रेलवे स्टेशन पर डायवर्शन लाइन के निर्माण को जल्द स्वीकृति देने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने धामपुर, काशीपुर (वाया जसपुर) रेल लाइन के निर्माण और दिल्ली से रामनगर के लिए कॉर्बेट इको-एक्सप्रेस की जल्द स्वीकृति के साथ ही प्रदेश में “स्टेट लेड” मॉडल के अन्तर्गत, भारत नेट फेज-2 परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्रातिशीघ्र जारी करवाने का भी अनुरोध किया।

केन्द्रीय मंत्री द्वारा हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन देने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका धन्यवाद किया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!