अमर शहीद श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि अर्पित कर एसआरटी परिसर में किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। सुमन दिवस पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के निदेशक प्रोफेसर ए. ए. बौड़ाई की अगुवाई में परिसर के शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन को पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस मौके पर परिसर के पुस्तकालय, प्रशासनिक महिला एवं पुरुष छात्रावास तथा मुख्य गेट के पास विभिन्न प्रजाति के पौधे जिसमें बाँज, बुरांस, गोरियाल, मोरपंखी आदि का रोपण किया गया। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इन पौधों को सुरक्षित रखने का दायित्व भी दिया गया।

इस मौके पर प्रोफेसर बीना जोशी, प्रोफेसर एम एम एस नेगी, डॉ आर बी गोदियाल , डॉ केसी पेटवाल, डॉ यूएस नेगी, राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ एल आर डंगवाल,  एनसीसी अधिकारी डॉ रवींद्र सिंह, डॉ एसके चतुर्वेदी , डॉ आलोक यादव, डॉ भिवानी बिष्ट, डा सेमवाल, डा दिनेश नेग, रमेश रतूड़ी, ऊषा नेगी, पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट, अजय नेगी, दिनेश ममगाईं, भगत  सिंह चौहान, आनन्द मियां, सुरेश लाल, राकेश कोठारी, रमेश पाण्डेय एवं परिसर के अन्य शिक्षक कर्मचारी तथा सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!