अनुसूचित जाति के युवक- युवतियों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी जनपद के जाखणीधार विकासखंड के झेलम गांव में अनुसूचित जाति के युवक एवं युवतियों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र गंभीर सिंह गुसाईं के प्रतिभागियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्यमिता विकास जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे युवक एवम युवतियों को ही तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास कार्यक्रम में चयनित किया जायेगा।

इस अवसर पर निसबड के वरिष्ठ परामर्शदाता विनोद नेगी, समृद्ध मिशन सोसायटी के सचिव सुभाष चन्द्र सकलानी, देवेन्द्र कोठारी, दिनेश लाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!