झगड़े के दौरान भाई से हुई भाई की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। थाना नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत ओणी गांव में एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या का प्रकरण प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

➡️उक्त प्रकरण में 29 जुलाई 2021 को थाना नरेन्द्रनगर पर वादी मनोज कुमार पुत्र चमन लाल निवासी ग्राम कोड़दी बेरनी द्वारा सूचना दी गयी थी कि दिनांक 23 जुलाई को रमेश के बड़े भाई राजपाल ने रमेश के साथ झगड़े के दौरान सबल मार दी। जिससे उसको चोट लगी एवं उपचार के दौरान जौली ग्रांट हॉस्पिटल में उसकी मृत्यु हो गयी है।

➡️इस आधार पर एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में थाना नरेंद्र नगर पर तत्काल गैर इरादतन हत्या के जुर्म (धारा 304 आईपीसी) में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त राजपाल पुत्र जोती राम निवासी ग्राम ओणी, थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र-46 वर्ष की गिरफ्तारी की गयी है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार, आरक्षी सुभाष रयाल, आरक्षी इमामुद्दीन थाना, नरेन्द्र नगर शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!